ट्रक के धक्के से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के छह मुहान चौक के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दुमी गांव निवासी अशोक पासवान उम्र 65 वर्ष के रूप में की गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिए है।जानकारी के अनुशार मृत व्यक्ति तिनकोणिया गैरेज के पास एक होटल में काम करता था।शुक्रवार की सुबह वह होटल में काम करने जा रहा था इसी बीच रास्ते में छह मुहान चौक के पास ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ट्रक को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। वही जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 29 के निर्विरोध वार्ड पार्षद नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!