सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और 2 बच्चे घायल, एक बच्चे की मौत

Palamu : गढवा थाना क्षेत्र के कोलहुआ बरडीहा गांव निवासी प्रमोद प्रजापति के पुत्र प्रिंस कुमार उम्र 6 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि प्रमोद प्रजापति उनकी पत्नी और अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में बारे में परिजनों ने बताया की मृतक के पिता प्रमोद प्रजापति के दो पुत्र एवं एक पुत्री चैनपुर के डीपी इंटरनेशनल स्कूल में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। रविवार की दोपहर प्रमोद प्रजापति बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ स्कूल पहुंचे थे। स्कूल से वह अपने तीनो बच्चो को होली के छुट्टी में लेकर घर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में रमकंडा थाना क्षेत्र के तिलैया ताड़ मोड़ के पास शराब के नशे में एक बाइक चालक ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर सभी परिवार गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्रिंस कुमार उम्र 6 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं अन्य घायलों का इलाज मेदिनीनगर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!