असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट लापता
uahati : असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नरेंगी स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद एक लड़ाकू पायलट लापता बताया जा रहा है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल पर सेना और सुरक्षा बलों की टीमें भेजी गई हैं, जो इलाके में पायलट और विमान के मलबे की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।





