डॉ. कौशल ने पोती के जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Palamu : बुधवार को वनराखी मूवमेंट के प्रणेता सह ट्री मैन ऑफ इंडिया पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने अपनी पोती आद्रिका जायसवाल के जन्मदिन को खास बनाते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा लगाया और सभी को “पर्यावरण धर्म” अपनाने की शपथ दिलाई। इसी दिन डॉ. कौशल ने अपने पुत्र, छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के साथ चार अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। रजहरा में आयोजित जल यात्रा का शुभारंभ पर्यावरण प्रार्थना के साथ ताइवान प्रजाति के अमरूद का पौधा लगाकर किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई गई।
जैवरा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में डाली टीम ने बरडिहा को चार विकेट से हराया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. कौशल और पार्षद अमित ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तानों को कप के साथ आम के पौधे भेंट किए और मंदार की धुन पर कार्यक्रम का समापन किया।
डॉ. कौशल ने कहा कि “यदि हम स्वयं और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो हमें अपने जीवन में पर्यावरण धर्म को शामिल करना होगा।

वहीं पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग देने की है।
इसके अलावा डाली के कौशल नगर में शमीम अंसारी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में भी डॉ. कौशल शामिल हुए और वहां भी पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
जन्मदिन समारोह में मुख्यरूप से आद्रिका के दादी सह डाली पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल, पिता सह पार्क के अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल माता कोमल जायसवाल चाचा शिल्पा जायसवाल, चाचा सूरज जायसवाल, सुमित जायसवाल, मिठू सिंह, पिंकी सिंह धर्मेंद्र सिंह हेम सिंह, विमल सिंह, रुनझुन सिंह राहुल सिंह, रीना सिंह, अजीत मिश्रा, दीदी आराध्या जायसवाल आशिका जायसवाल अनुषा जायसवाल संतोष, रामू ,छोटू आदि लोग शामिल थे।




