भाजपा ने सनातन विरोधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला

Palamu : पलामू भाजपा ने भारत माता चौक साहित्य समाज चौक पर सनातन विरोधी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

मौके पर भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन समय-समय पर हिंदुओं को अपमानित करते रहे हैं। कभी देवी देवताओं का नाम लेकर, तो कभी पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठानो पर कटाक्ष करते रहते हैं। सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीतिक करने के लिए और अल्पसंख्यक समुदाय को खुश कर वोट बैंक साधते रहते हैं। न उनको राज्य के गरीब, किसान, दलित, महिला, युवा और आदिवासी के जीवन स्तर उठाने की चिंता है और न राज्य मे विकास की राजनीतिक पर बात कहनी है।

अमित तिवारी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। आम आवाम सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। यहां माफिया हावी है।

पुतला दहन कार्यक्रम में विभाकर नारायण पांडे, दुर्गा जौहरी, अभिमन्यु तिवारी, ज्योति पांडे, विजय ठाकुर, विजय कुशवाहा, विपुल गुप्ता, सरवन गुप्ता,संजय कुमार, नंदलाल प्रसाद, श्वेतांग गर्ग, शुभम प्रसाद, पांकी के विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!