
तेजस्वी यादव के स्वागत समारोह को लेकर बनी रणनीति,संगठन मजबूती पर मंथन
लातेहार:राजद जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपायुक्त के साथ पूर्व में कई बार राजनीतिक दलों की बैठक हो चुकी है, जिसमें बीएलए-1 और बीएलए-2 जमा करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्षों से बीएलए-1 एवं बीएलए-2 फॉर्म प्राप्त कर लिए गए हैं, जिन्हें शुक्रवार को डीसी के समक्ष समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 5 अप्रैल को रांची के होटल कार्निवल में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें जिले भर से राजद कार्यकर्ता शामिल कराने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम,जिला संरक्षक बली यादव ,राजद जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह,जितेंद्र यादव ,दीपक कुमार,प्रीतलाल यादव ,दामोदर यादव ,आदित्य कुमार ,संतोष यादव सहित राष्ट्रीय जनता दल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




