संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण आचार्यों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ लातेहार में सोमवार को सत्र 2025- 26 में आचार्यों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।परीक्षा में जिन स्तरों पर सफलता के लिए प्रमाण पत्र दिए गए उनमें प्रवेशिका ,मध्यमा, उत्तमा एवं प्रज्ञा स्तर शामिल है।प्राप्ताकों के आधार पर आचार्यों के बीच प्रमाण पत्र देकर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि संस्कृति हमारे जीवन की प्राण वायु है।अपनी परंपरा और संस्कृति के हम सभी वाहक हैं और हमारा दायित्व है कि इसे आने वाली पीढ़ी में पोषित करें।जिन आचार्य को प्रमाण पत्र दिए गए उनमें ओंकार नाथ सहाय, राधेश्याम मिश्र, सलमान होजाईसा, विवेक कुमार दास, दीपक कुमार दास, ममता त्रिपाठी, मधु कुमारी, रविंद्र पांडेय, दीपक कुमार शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, विकास कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार अनिल, रितेश रंजन गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, रूबी कुमारी, नीलम अम्बषटा, रविंद्र साहू, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, गीता कुमारी, फूलचंद कुमार सिंह, रविकांत पाठक, उपासना कुमारी, गोपाल प्रसाद, शशिकांत पांडे, पूनम गुप्ता, कपिल देव प्रमाणिक शामिल है।इस अवसर पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा संकुल प्रमुख दीपक कुमार शर्मा एवं विद्यालय प्रमुख रविंद्र पांडेय सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!