
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण कोषांग की समीक्षा बैठक कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
लातेहार:उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जन शिकायत निवारण कोषांग / जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों की समीक्षात्मक बैठक का अयोजन किया गया।बैठक में उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण से प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की विभागवार समीक्षा की। जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के क्रम में प्राप्त शिकायतों और उनके निष्पादन की जानकारी लेते हुए 14 दिनों से ज्यादा लंबित मामलों का उपायुक्त ने अगले तीन से चार दिन में निष्पादन करने का निर्देश दिया।बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण में आए हुए विभिन्न विभागों के सभी लंबित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादित करें।बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक,प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत निवारण कोषांग श्रेयांश,अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी उपस्थित थे।




