
तरहसी : थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर 35 वर्षीय व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
Palamu : तरहसी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी स्वर्गीय संभू साव के पुत्र राहुल कुमार उम्र 35 वर्ष सोमवार की सुबह थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह राहुल कुमार थ्रेसर मशीन में गेहूं लगा रहा था।

इसी दौरान उसका दाहिना पैर थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसके बाद परिजनों के द्वारा घायल राहुल कुमार को इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




