खून से लथपथ मिला नाबालिक का शव, पलामू में मिले डबल डेड बॉडी का वृतांत

Upendra Kumar Papu @ United Palamu

Palamu : पलामू में सोमवार की सुबह मिले दो डेड बॉडी ने सबको चौंका कर रख दिया। एक डेड बॉडी जो नाबालिक का था, खून से लथपथ पुलिस ने बरामद किया। युवक का शव रेलवे पटरी से बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। ऐसे, पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना का वास्तविक कारण क्या है ?

मिली जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बखारी गांव में फुफेरे भाई ने अपनी ममेरी बहन की टांगी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दिया।

यह घटना सदर थाना क्षेत्र के बखारी स्थित रेलवे लाइन और पिपरडीह गांव में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस को बखारी स्थित रेलवे लाइन से एक युवक का शव बरामद हुआ। इसके बाद जांच के क्रम में रेलवे लाइन से कुछ ही दूरी पर स्थित पिपरडीह गांव में युवक के घर के एक कमरे में बिस्तर पर नाबालिग लड़की का खून से लथपथ शव मिला। लड़की की हत्या बेहद निर्ममता से की गई थी। घटना की जांच के क्रम में सदर थाना पुलिस ने दोनों स्थानों का मुआयना कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है।

मृतक युवक की पहचान पिपरडीह निवासी 23 वर्षीय बिट्टू कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय शिव शंकर कुमार सिंह है। वहीं मृतका की पहचान 16 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम दीपक सिंह है। वह लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरामी गांव की रहने वाली थी।

बताया गया कि बिट्टू, खुशबू का बुआ का बेटा था। जानकारी के अनुसार, बिट्टू और उसके परिवार ने खुशबू को करीब एक सप्ताह पहले काम करने के लिए अपने घर बुलाया था।

पूरी वारदात देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। लड़की की मौत की सूचना पुलिस को सुबह करीब 3 बजे मिली।

सदर थाना प्रभारी लालजी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।

युवक ग्रेजुएशन का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!