
लातेहार : सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत
Palamu : लातेहार जिले के रबदी गांव निवासी विनोद परहिया के पुत्र रवि परहिया उम्र 18 वर्ष, की करीब 6 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रवि कुमार सोमवार की शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने केड़ गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक पिकअप वाहन से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर रवि परहिया गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रवि परहिया को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




