खपरैल मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Gadhwa : श्री बंशीधर नगर वार्ड नंबर 8 के स्थानीय निवासी दीपक कुमार के खपरैल मकान में बीती रात अचानक आग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी फायर ब्रिगेड वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस के माध्यम से गढ़वा से एक और फायर ब्रिगेड वाहन मंगवाया गया।

जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।बताते चलें कि दीपक कुमार अपने सभी परिवार के साथ रांची रहते हैं।घर में कोई नहीं रहता है, मकान में ताला बंद था।आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।इस अगलगी की घटना में दीपक कुमार को भारी नुकसान हुआ है उनके घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया।वही घटना की जानकारी मिलने पर दीपक कुमार गुरुवार को अपने घर पहुंचे।उन्होंने अगलगी की घटना से संबंधित मामला श्री बंशीधर नगर थाना में दर्ज करा दिया है।वही मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस भी आग लगने की घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




