
बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर श्री राम भक्त हनुमान मंदिर प्रांगण में अखंड श्री हरी कीर्तन व भंडारा का आयोजन
Palamu : बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेदिनीनगर शहर के छहमुहान चौक के पास शुक्रवार को श्री राम भक्ति हनुमान मंदिर के प्रांगण में 24 घंटा का अखंड श्री हरी कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे मंदिर के पुजारी सोनू पाठक ने मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया।इसके बाद अखंड हरि कीर्तन भजन की शुरूआत की गई।बिहार राज्य के गया जिला से पधारे भजन मंडली के द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के गूंज से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

अखंड हरी कीर्तन भजन में सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ी हुई थी।इस दौरान भक्त भजन कीर्तन में झूम उठे।दोपहर 1:00 बजे भंडारा का आयोजन किया गया है।भंडारा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ के उमड़ने की आशंका है।यह भंडारा दोपहर 1:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक चलेगा।
बैशाख पूर्णिमा त्योहार को सफल बनाने में श्री राम भक्त हनुमान मंदिर के पुजारी,स्थानीय दुकानदारों और समाज सेवियों का अहम भूमिका रहा।मौके पर हनुमान मंदिर के पुजारी चुनचुन पाठक, सोनू पाठक,आनंद डे,पंकज जयसवाल,मंगल सिंह,अजीत अग्रवाल,विवेक कुमार,गौरव कुमार,छोटू सिंह,पवन अग्रवाल, सत्रुधन प्रसाद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल,विकाश चौरसिया सहित अन्य भक्तगण का अहम भूमिका निभाया है।



