स्कूल बस और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, सुरेश राम की हालत गंभीर

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अखौरी खाप गांव के समीप समता स्कूल की बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में बिहार के बरई खाप निवासी सुरेश राम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे घायल की पहचान विकास कुमार, निवासी टंडवा नवीनगर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बेनी अखौरी खाप गांव के पास समता स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। दोनों युवक रिश्तेदार के यहां इस क्षेत्र में आये थे।

सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने स्कूल बस चालकों द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!