
चैनपुर थाना के समीप चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Palamu : चैनपुर थाना के समीप मंगलवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दर्जनों दोपहिया वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है तथा चालान की प्रक्रिया हेतु परिवहन कार्यालय भेज दिया गया है।
चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाना है। अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और बिना कागजात वाले वाहनों की विशेष जांच की गई।

जिन वाहन चालकों के कागजात सही पाए गए, उन्हें छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, क्योंकि जीवन अनमोल है।
अभियान में एएसआई रूद्रानंद सरस, एएसआई विक्रम तमसोय, एएसआई वीरेंद्र राम, मनीष दुबे, शिवम दुबे, वीरेंद्र यादव सहित चैनपुर थाना के रिजर्व गार्ड मौजूद रहे।




