पलामू के डीसी ने बच्चों के साथ किया संवाद : खिलौने, कपड़े व फल का किया वितरण

बच्चों को टीवी पर नॉलेज आधारित कंटेंट दिखाने का दिया निर्देश

Palamu : पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को मेदिनीनगर के सिंचाई विभाग स्थित बाल गृह का निरीक्षण किया।यह बाल गृह वात्सल्य धाम नामक एनजीओ द्वारा संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम डीसी शेखावत ने वहां रह रहे बच्चों से उनका परिचय प्राप्त कर उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।उन्होंने वहां के काउंसलर से बच्चों को टीवी पर नॉलेज आधारित कंटेंट दिखाने पर बल देने की बात कही।

बच्चों के बीच फल,विभिन्न प्रकार के खिलौने एवं कपड़े का किया वितरण

डीसी ने बाल गृह में रहने वाले बच्चों संग संवाद कर उनसे वात्सल्य धाम में दिए जा रहे सुविधाओं की जानकारी ली।इसके बाद उन्होंने बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खिलौने का भी वितरण किया।इसके साथ ही सभी बच्चों के बीच कपड़े एवं फल का भी वितरण किया। उन्होंने अधीक्षक एवं काउंसलर से कहा कि जिस तरह खुद के बच्चे का ख्याल रखते हैं
ठीक उसी भावना से इन बच्चों का भी देखभाल करें।उन्होंने सभी बच्चों से विभिन्न गतिविधियां कराने पर बल दिया।

पंखा लगाने एवं साफ-सफाई रखने पर ज़ोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऊपर के तल्ले पर पंखा लगाने के निर्देश दिये।वहीं विशेष बच्चों की दृष्टिकोण से कुछ आवश्यक निर्माण कार्यों को दुरुस्त करने की बात कही ताकि किसी प्रकार के अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके।इसी तरह आवश्यकतानुसार वाशिंग मशीन बदलने, निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने की बात कही।मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पीयूष मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!