एसवीएम में पांच दिवसीय शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला शुरू

Latehar: धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में बुधवार से पांच दिवसीय शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यशाला के प्रथम दिवस शिक्षिकाओं द्वारा गीली मिट्टी से फल एवं सब्जियों का निर्माण कर शिक्षण सामग्री तैयार की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के लिए आकर्षक एवं उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार करना है, ताकि बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से फल एवं सब्जियों के रंग, आकार और पहचान की जानकारी दी जा सके।विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से शिक्षण सामग्री निर्माण के साथ-साथ प्रत्येक विषय को पर्यावरण से जोड़कर बच्चों को अगली कक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है।कार्यशाला में गीता कुमारी, नीलम अंबष्टा, पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी एवं रूबी कुमारी सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!