पलामू के सांसद वीडी राम ने गांधी उद्यान में किया पौधारोपण

Palamu : विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार 5 जून 2026 को पलामू के सांसद वीडी राम ने गांधी उद्यान में पौधारोपण किया।

मौके पर सांसद ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा-पानी देने का संकल्प ही इस दिवस की वास्तविक सार्थकता है।

इस विशेष अवसर पर पलामू लोकसभा के सांसद विष्णु दयाल राम, मेयर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, विभाकर नारायण पाण्डे, विजय ओझा, अजय सिंह,नरेंद्र पाण्डे सहित भाजपा के कई सम्मानित कार्यकर्तागण एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

अंत में सांसद वीडी राम ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाएं और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!