
निर्माणाधीन छात्रावास का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
लातेहार : उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय के पीछे निर्माणाधीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों के निष्पादन की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता, संवेदक एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




