कई वर्षों से अधूरा पड़ा है धूमकुड़िया भवन,निर्माण की मांग

मनिका: प्रखंड क्षेत्र के सधवाडीह गांव के पहनाई टोला में निर्माणाधीन धूमकुड़िया भवन कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। समय के साथ भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। सरकार और संबंधित विभागों के बड़े-बड़े दावों के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में कई धूमकुड़िया भवन अधूरे पड़े हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा इस भवन का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण यह अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन का निर्माण कई वर्ष पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!