महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Gadhwa : गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे गम्हरिया टोला चेटे गांव निवासी किशुन कोरवा की 22 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।मृतका की मां एतवारिया देवी ने सोमवार की सुबह बताया कि दुर्गा कुमारी का गांव के ही बलि कोरवा के पुत्र रमेश कोरवा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्ष 2025 में दोनों ने परिजनों की मर्जी के बिना विवाह कर लिया था और साथ रह रहे थे।

बताया जाता है कि ससुराल में रविवार की शाम किसी बात को लेकर दुर्गा को अपने पति से विवाद हो गया।जिसके बाद दुर्गा ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर स्थिति होने पर परिजन उसे इलाज के लिए रमकंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान महेंद्र कुमार तथा विकास कुमार ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।वही इस घटना के बाद से रमकंडा थाना की पुलिस भी घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!