
हैदरनगर: फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर थाना कांड संख्या-84/25, दिनांक 01 नवंबर 2025 से जुड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की है।हैदरनगर थाना प्रभारी तंजिलुल मन्नान ने बताया कि कांड संख्या-84/25 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 351(3), 109(1), 61(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27/35 के तहत नामजद अभियुक्त सुमित कुमार मेहता, पिता भरत मेहता, निवासी लोहरपुरा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू, लंबे समय से फरार चल रहा है।

न्यायालय के निर्देश पर हैदरनगर थाना पुलिस ने अभियुक्त के पैतृक आवास पर इश्तिहार चस्पा कर उसे निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।



