विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वाले 25 रक्तदाता सम्मानित

लातेहार: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक, लातेहार में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के दौरान दो या उससे अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो तथा अस्पताल उपाधीक्षक एवं ब्लड बैंक की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मशीला चौधरी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


सम्मानित रक्तदाताओं में तत्कालीन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डॉ. विवेक विद्यार्थी, परमेश्वर महतो, धोवला राम, मोहिनीश कुमार, धीरज कुमार, विकास कुमार, कुमार नवनीत, अमन प्रेम, जय सिंह, श्याम अग्रवाल, महादेव दास, कृष्ण कुमार, विकास विश्वकर्मा, उत्तम कुमार, इस्माइल अंसारी, अनुरोध कुमार बाग, रजनीकांत पाठक, अंकित कुमार, जावेद अख्तर, समरेश कुमार बादल, सरकश उरांव, पंकज उरांव, सुभाष कुमार यादव तथा चैतलाल कुमार शामिल हैं।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदाता समाज के सच्चे नायक हैं। उनके निस्वार्थ सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है, जिससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!