पांकी में मर्डर, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम इरगु में मंगलवार की रात बंधु उरांव नामक एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी।

बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।
इस घटना के बाद से पुलिस घटना के से संबंधित मामले की छानबीन में कर रही है।



