Jharkhand : लू लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद

Ranchi : भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के बीच सोमवार तड़के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब डिविजन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि तेज धूप और गर्म हवाओं की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। इन दिनों शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

सूचना मिलने के बाद बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान केबल टाउन निवासी कर्म प्रधान के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। हालांकि शुरुआती तौर पर लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!