Jharkhand में कैंसर मरीजों को मिलेगी बेहतर उपचार, 6 स्थानों पर विकसित होंगे रेडिएशन सेंटर

Ranchi : झारखंड में कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार छह स्थानों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। रांची सहित राज्य के पांचों मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मॉडल पर कैंसर डे-केयर और रेडिएशन सेंटर शुरू करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में जिला अस्पतालों में कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी उपलब्ध कराने, संसाधनों, मशीनों और मानवबल की समीक्षा की गई। अधिकारियों को ऐसा प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े। रेडिएशन के लिए आधुनिक लीनैक मशीन के साथ विशेषज्ञ, तकनीशियन और रेडियो फिजिसिस्ट की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

रेडियो फिजिसिस्ट की कमी को बड़ी चुनौती बताया गया। प्रस्तावित केंद्रों में जमशेदपुर, धनबाद और दुमका को एक समूह एवं रांची, हजारीबाग और पलामू को दूसरे समूह में रखने पर विचार हुआ। रिम्स में केंद्रीकृत निगरानी के लिए कंट्रोल एवं कमांड सेंटर और रांची, जमशेदपुर एवं धनबाद में पैट स्कैन सुविधा विस्तार की संभावनाओं की भी समीक्षा हुई। योजना की निगरानी के लिए विभागीय समिति गठित करने की तैयारी है।

बैठक में विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह, रिम्स, एसएनएमएमसीएच, सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!