PALAMU एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने रेड़मा चौक को जाम से कराया मुक्त

Medininagar : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने रेड़मा चौक की सड़क को पूर्ण तरह से जाम से मुक्त करा दिया है।मालूम हो की रेड़मा चौक शहर का मुख्य चौक है। यहां पर दुकानदारों की मनमानी और टेंपो चालक सड़क पर ऑटो खड़ा करके सड़क को जाम कर देते थे।परंतु एसपी के निर्देश पर मंगलवार को ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने रेड़मा चौक पहुंच कर जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी ने स्थानीय दुकानदारों को सड़क पर दुकान का सामान नहीं रखने और ऑटो चालकों को जहां-तहा ऑटो खड़ा कर सड़क को जाम करने से मना किया।वही सड़क जाम ना हो इसके लिए ट्रैफिक प्रभारी ने सड़क के बीचो-बीच ब्रैकेटिंग भी लगवा दिया। ताकि लोगों को जाम की वजह से परेशानियों का सामना ना करना पड़े।वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने कहा कि यदि दुकानदार सड़क पर अपने दुकान का समान रहकर सड़क को जाम करते हैं तो उनका सामान जप्त कर लिया जाएगा।

ऑटो चालकों को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऑटो चालक सड़क पर अपना ऑटो लगाकर सड़क को जाम करते हैं तो ऑटो को जप्त कर ऑटो का फाइन किया जाएगा।मालूम हो कि रेड़मा चौक पर अधिकतर जाम का कारण ऑटो चालक है जो अपना ऑटो सड़क पर लगाकर सड़क को जाम करते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!