Palamu के DIG और SP ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर के नवनिर्मित कार्यालय का किया उद्घाटन

Palamu : पलामू के विश्रामपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), विश्रामपुर के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पुलिस उप महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक, पलामू कपिल चौधरी, वरीय पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

नए कार्यालय के उद्घाटन का उद्देश्य अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाना तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए कार्यालय के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों को अपने प्रशासनिक एवं विधिक दायित्वों के निर्वहन में बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नए कार्यालय का निरीक्षण किया तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और जनहित में संवेदनशील पुलिसिंग पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। नए कार्यालय से विश्रामपुर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!