Palamu में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार
Medininagar : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को मेदिनीनगर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्युत लाईटों से मंदिरों की खुबसूरती बढ़ गई। वहीं मंदिरों में भगवान कृष्ण के पालने को सजाया गया। भक्तों में खासा उत्साह दिखा। भक्त पूजा को लेकर देर रात तक जुटे रहे।

मंदिरों में श्रीकृष्ण के भजन गुंजायमान हो रहा था। शहर के अधिकांश मंदिरों में सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी की जा रही थी। बाल गोपाल को नये वस्त्र पहनाकर भक्तजन श्रृंगार किया गया। शहर के ऐतिहासिक श्री विष्णु मंदिर में शुक्रवार को 91वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तों के लिए भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है, जिसमें भजन-कीर्तन की गूंज देर रात तक वातावरण को भक्तिमय बनाएगी।
श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर भक्तों ने भारी उल्लास है। वहीं इस महोत्सव में मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।वही भक्तों ने बताया कि वर्ष में एक बार आने वाला जन्माष्टमी पर्व आस्था और विश्वास का प्रतीक है. इस दिन बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना में लीन होकर उनसे मन्नत मांगते हैं. इस मौके पर क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे. भक्तों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से उनकी हर मनोकामना पूरी होती है और यही विश्वास उन्हें पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करता है।




