PALAMU: सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी को लेकर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़
Report : Upendra Kumar Papu
Medininagar: सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी को लेकर पलामू जिले के अलग अलग मंदिरों में शिव के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू था।
दूध, बेल-पत्र व जलाभिषेक करते हुए महिलाओं ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अराधना की। शहर के अस्पताल चौक स्थित शिव मंदिर, हमीदगंज सूर्य मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जिले के शिवालयों में सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई।

सुबह से महिलाओं, युवाओं व वृद्धों ने महादेव को जलाभिषेक किया। मौके पर सभी मंदिरों को खूबसूरत लरियों से सजाया गया।महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग कतारों की सुविधा भी थी। बम भोले के भक्तों ने सावन मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में पूजा अर्चना की। हर हर महादेव व बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिरों में देर शाम महाआरती में सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए। 17 अगस्त दिन सोमवार की सुबह पांच बजे से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का रुख करने लगे।
शिवालयों के प्रवेश द्वार पर घंटे की ध्वनि सुबह से गूंजने लगी। बम भोले की जय, हर हर महादेव व बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, फूल, बेलपत्र, धतूरा व अक्षत चढ़ाकर पूजा अर्चना की।शिव भक्त जलाभिषेक के लिए घंटों कतार में लगे रहे।
भक्तों ने शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक भी किया। तीसरे सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखा। मंदिर में पूजा के दौरान शिवलिंग पर गंगाजल व बेलपत्र चढ़ाया। वहीं जिले में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।



