
Palamu : ग्रामीणों की सतर्कता से हिरण की बची जान, ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग को सौंपा
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड के उर्दवार मंजूराहा पंचायत अंतर्गत सरहु गांव में मंगलवार को जंगल से भटककर एक हिरण गांव पहुंच गया। खेत की ओर भटकने के दौरान आवारा कुत्ते उसे दौड़ा रहे थे। ग्रामीणों ने समय रहते स्थिति को देखा और हिरण को कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित बचाकर अपने पास लाया तथा उसे पानी पिलाया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत की मुखिया पूनम देवी को दी। इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि सनोज राजवंशी उर्फ छोटू ने लठेया प्रभारी फॉरेस्टर पंकज कुमार को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सरहु गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग के हवाले कर दिया।
लठेया प्रभारी फॉरेस्टर पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हिरण को सौप दिया गया है। फिलहाल चिकित्सक से उसकी स्वास्थ्य जांच व इलाज कराई जा रही है। जांच व इलाज के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
हिरण को वन विभाग को सौपने में संतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सुदेश पासवान, संतोष कुमार सिंह, विशाल सिंह, बन्टेश सिंह, अनुज सिंह, अजित रजवार, मुरारी सिंह, मनोज सिंह, पप्पू कुमार और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से हिरण की जान बच गई और वह फिर से जंगल में पहुंच सकेगी।



