Palamu : मजदूर का अपहरण करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Palamu : पलामू पुलिस ने मजदूर का अपहरण करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि 6 जुलाई को समय करीब शाम 7:30 बजे सूचना मिली की जी०एल०ए० कॉलेज गेट, बारालोटा में एक व्यक्ति को एक घर के कमरे में बंद कर रखा गया है।

उक्त सूचना पर पुलिस गस्ती पार्टी के साथ बारालोटा स्थित आवास पर पहुँची तो पाया कि एक व्यक्ति को पिछले पांच दिनों से कमरे के अंदर बंद कर रखा गया है जिसके दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। कमरे के अंदर बंद व्यक्ति ने अपना नाम – पता उपेन्द्र भुईयां पिता-गोपाल भुईयां पता-पाण्डेपुरा थाना पाटन जिला पलामू बताया जिसे रेलवे स्टेशन डाल्टनगंज से अपहरण कर लाया गया था।
इस संबंध में इनके पिता गोपाल भुईयां के लिखित आवेदन के आधार पर शहर थाना काण्ड सं0-242/26 दिनांक 06.7.2026 धारा-115 (2) / 127(3)/140(2)/351(3)/352/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया। इस काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त अमरेश यादव उम्र करीब 34 वर्ष पिता-विश्वनाथ यादव, पता-ग्राम हुटार थाना रामगढ़ जिला पलामू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



