Palamu में दशहरा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ब्लिंकर लाइट, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

Palamu : मेदिनीनगर में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पलामू पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ब्लिंकर शोल्डर लाइट उपलब्ध कराई गई है, जिसे पहनकर पुलिसकर्मी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं पूजा पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।

ब्लिंकर शोल्डर लाइट की मदद से रात के समय भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की पहचान आसानी से की जा सकती है। इससे वाहन चालकों को दूर से ही पुलिसकर्मी दिखाई देते हैं और आम नागरिकों को भीड़ के बीच पुलिस की सहायता प्राप्त करने में सहूलियत होती है।

वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और पूजा पंडालों पर निगरानी रखी जा रही है। इन व्यवस्थाओं से भीड़ की स्थिति पर नजर रखने, यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा किसी भी संभावित समस्या पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

पलामू पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर की गई इन पहलों से श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में पूजा पंडालों का भ्रमण कर रहे हैं। पुलिसकर्मी पूरी तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, ताकि दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी सौहार्द, शांति और उल्लास के साथ संपन्न हो।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!