Palamu D.C ने विश्व आदिवासी दिवस पर दी बधाई,भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Report : Upendra Kumar Papu
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।उपायुक्त ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले वासियो को बधाई दी है।

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियो के संस्कृति और सभ्यता की याद दिलाती है। उन्होने जिले के सभी आदिवासी समुदाय के लोगो से कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रशासन आदिवासियो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होने आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी लोगो से प्रकृति का संरक्षण करने और आदिवासी संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने की अपील की। उन्होने कहा कि संसाधन और सुविधा के अभाव के बावजुद जिले के आदिवासियो ने हर क्षेत्र में अपनी भूमिका सिद्ध की है। उन्होने कहा कि हॉकी खेल इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।
उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समुदायों की अपनी एक अलग त्योहार, धार्मिक मान्यताएं, भाषाएं, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक पहचान है. इनका प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है और जंगल, पहाड़, जमीन व जलस्रोत इनके जीवन का अहम हिस्सा रहे हैं. हालांकि, बदलते वक्त के साथ जंगलों का घटता क्षेत्र, प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव और आधुनिक जीवनशैली के विस्तार ने आदिवासी समुदायों के सामने अपनी संस्कृति और पहचान बचाने की चुनौती बढ़ा दी है।



