Palamu : GLA College के अंग्रेज़ी के प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र सिंह के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर

Palanu : पलामू जीएलए कॉलेज के प्रख्यात अंग्रेज़ी के विद्वान एवं सम्मानित प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र सिंह का 27 अक्टूबर को प्रातः रांची में निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत, विशेषकर पलामू के शैक्षणिक क्षेत्र में शोक की लहर है।उनके जाने से शिक्षा जगत ने एक अनुभवी, विद्वान एवं समर्पित शिक्षक को खो दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. राघवेंद्र सिंह डायबिटीज एवं पिछले लगभग एक वर्ष से किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज रांची स्थित राज हॉस्पिटल एवं उसके उपरांत गुरुनानक अस्पताल रांची में चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है।

डॉ. राघवेंद्र सिंह केवल अंग्रेज़ी भाषा के विद्वान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण स्रोत थे। एक शिक्षक का योगदान केवल कक्षा में पढ़ाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह अपने ज्ञान, विचारों, संस्कारों और अनुभवों से विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करता है। डॉ. सिंह ने अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा प्रदान की।उनका निधन शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!