रेड़मा : मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, आक्रोस

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा दो नंबर टाउन भीमनगर में बीती रात एक मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति को असामाजिक तत्व के लोगो द्वारा तोड़ दिया गया है। मंगलवार की सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा कि हनुमान जी की मूर्ति टूटी हुई है।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश उत्पन्न है।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिसने भी इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी के मूर्ति को तोड़ा है उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!