Palamu : palamu SP Kapil Choudhry ने धर्मपत्नी संग St. Mariyam School में आयोजित जन्माष्टमी पूजा में की शिरकत
Report : Amitesh Ranjan
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी कृष्ण भक्ति, दही-हांडी ने बढ़ाया उत्साह
Palamu : संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने फीता काटकर किया।

अविनाश देव ने एसपी का किया स्वागत
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव एवं प्राचार्य कुमार आदर्श ने एसपी कपिल चौधरी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं विद्यालय का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
छात्राओं ने दी भव्य प्रस्तुति
कार्यक्रम में आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूप धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं एवं जन्माष्टमी से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों में उत्साह के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी नजर आया।

एसपी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामना
अपने संबोधन में एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एक साथ रहने, सीखने और जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलता है। यह अनुभव उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों में बच्चे अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, सहयोग, आत्मनिर्भरता और सामाजिक व्यवहार सीखते हैं, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति और विरासत को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की और जन्माष्टमी की सभी को शुभकामनाएं दीं।
एसपी की धर्मपत्नी ने स्टूडेंट्स से की बातचीत

इस दौरान एसपी कपिल चौधरी की पत्नी ने भी आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बच्चियों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके साथ तस्वीरें भी लीं। छात्राओं ने भी उनसे बातचीत के दौरान उत्साह दिखाया।

डायरेक्टर अविनाश देव ने एसपी के प्रति किया आभार व्यक्त
विद्यालय के चेयरमैन श्री देव ने एसपी कपिल चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे लोगों से मिलने का अवसर मिलने से उनमें नई ऊर्जा और प्रेरणा आती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और आत्मनिर्भरता का वातावरण उपलब्ध कराना है।
दही हांडी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस अवसर पर आवासीय परिसर में दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने समूह बनाकर कई फीट ऊंचा पिरामिड तैयार किया और हांडी फोड़कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, एडवोकेट ओंकार नाथ तिवारी, प्रवीण दुबे, विकास विश्वकर्मा, सुमित वर्मन समेत विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



