Palamu S.P ने की पुष्टि: विनीत तिवारी हत्याकांड का आरोपी रौशन तिवारी ने मेदिनीनगर शहर थाना में किया आत्मसमर्पण
Palamu : जानकारी मिली कि मेदिनीनगर शहर का चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड का आरोपी रौशन तिवारी ने मेदिनीनगर शहर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, और जुलाई 2026 में दूसरे मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झाँसी से दबोच लिया गया।
बता दें कि मेदिनीनगर में 25 अप्रैल 2026 को जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का अपहरण कर गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।




