Palamu SP के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस पर पलामू पुलिस ने ली एकता एवं अखंडता की शपथ, शहीद जवान के परिजनों को किया गया सम्मानित

PALAMU : पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.10.2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के सभी थाना, ओ०पी०, पिकेट एवं पुलिस इकाइयों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा देश की एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली।इस अवसर पर पुलिस केंद्र, पलामू सहित उंटारी रोड, नावाजयपुर, पिपराटांड़, सदर, लेस्लीगंज, विश्रामपुर, पांडू, नावाबाजार, हरिहरगंज थाना एवं नवगढ़ा ओ०पी० में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोढ़ी निवासी शहीद जवान अजीत कुमार विश्वकर्मा के आवास पर थाना प्रभारी, छतरपुर द्वारा उनके परिजनों से मुलाकात कर फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।पलामू पुलिस ने इस अवसर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!