Palamu: गला दबा कर पति ने पत्नी का किया हत्या, 5 मिनट के अंदर आरोपी पति गिरफ्तार

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में एक पति अपने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर भागने के फिराक में था। तभी सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी और एएसआई नबी अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर 5 मिनट के अंदर हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी रणजीत सिंह को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी काजल कुमारी से झगड़ा हो गया। इस बीच गुस्से में आकर रणजीत सिंह ने अपनी पत्नी काजल कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी और एएसआई नबी अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी को पुलिस थाना ले जाकर उससे घटना के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।वहीं घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!