अनशन स्थल से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस

New  Delhi : पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है.

शनिवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई. पुलिस का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश और वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. इस कार्रवाई के दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सहित अन्य नेताओं ने मारपीट और हिरासत में लिए जाने का दावा भी किया है.

वांगचुक को हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा कर दी है. इस मामले में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस के द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर कहा,अब कुछ लोगों का काम ही है कि अस्थिरता फैले, अराजकता फैले और लोग एक-दूसरे के खिलाफ विरुद्ध होकर जो राष्ट्रीय भावना है वो ना आए और अन्य विषय को लेकर केवल अफवाह फैलाएं. ऐसा बहुत सारे लोग चाहते हैं. कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसका पालन करना हर सरकार का कर्तव्य है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!