आईएएस बनना है रुपाली राज का सपना, सीए बनना चाहती है रौशनी

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार की छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय, परिवार एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की छात्रा रुपाली राज ने जिला टॉपर बनकर शानदार सफलता प्राप्त की है। रुपाली का सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है।
रुपाली के पिता राकेश कुमार सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, जबकि माता ममता देवी गृहिणी हैं। रुपाली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं विद्यालय के शिक्षकों के समर्पित प्रयासों को दिया।
वहीं, विद्यालय की छात्रा रौशनी गुप्ता जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सेकंड टॉपर बनी हैं। रौशनी का लक्ष्य भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना है। उनके पिता दुर्गा प्रसाद व्यवसायी हैं तथा माता ममता गुप्ता गृहिणी हैं।रौशनी गुप्ता ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!