
विश्रामपुर थाना प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,चार पहिया वाहन में लगे ब्लैक फिल्म को उतारा
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उन्होंने चार पहिया वाहन में लगे ब्लैक फिल्म को उतारने का काम किया। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने दो पहिया वाहन की भी गहनता पूर्वक जांच किया।जांच के क्रम में जो व्यक्ति हेलमेट पहन कर वाहन नहीं चला रहे थे।या फिर ट्रिपल लोड वाहन से सवारी कर रहे थे।उनके वाहन को भी जप्त किया गया।
मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने कहा कि पलामू एसपी का सख्त निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में ब्लैक फिल्म ना जगाए यदि ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो उन व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि लोग कानून का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।यदि कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।




