एसआईआर की निगरानी को मैदान में उतरे एसडीएम, घर-घर पहुंचकर सुलझा रहे मतदाताओं की समस्याएं

Ayush Kumar @ united palamu

महुआडांड़ : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए महुआडांड़ में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। निर्वाचन कार्य में लापरवाही और लंबित मामलों को लेकर अब अनुमंडल प्रशासन खुद मैदान में उतर गया है।

एसडीएम सह मनिका विधानसभा निर्वाचन पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी बीएलओ के साथ गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर मतदाताओं की समस्याओं का जायजा ले रहे हैं।एसडीएम विशेष रूप से वैसे मतदाताओं पर नजर रख रहे हैं, जिनकी अब तक मैपिंग पूरी नहीं हुई है अथवा जिन्होंने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। वे संबंधित मतदाताओं से सीधे बातचीत कर दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों और एसआईआर प्रक्रिया में आ रही बाधाओं की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।


लंबित कार्यों पर बीएलओ को सख्त निर्देश
क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसडीएम बीएलओ से उनके मतदान क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट भी ले रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि मैपिंग से वंचित और दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन का लक्ष्य है कि तकनीकी या दस्तावेजी परेशानी के कारण किसी भी पात्र मतदाता का नाम प्रभावित न हो। एसडीएम की सक्रिय निगरानी से निर्वाचन कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराकर एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!