
एसपी ने किया कोने आईआरबी पिकेट व जैप 7ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण
लातेहार: जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने आईआरबी-4 कोने पिकेट एवं जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पिकेट की सुरक्षा तैयारियों, संतरी पोस्टों और जवानों की सतर्कता की समीक्षा की।उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर हमेशा अलर्ट रहने तथा सुरक्षा सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जवानों के अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि लातेहार पुलिस क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




