कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, अंजलि देवी बनीं अध्यक्ष
Palamu : हुसैनाबाद के पीएम श्री प्लस टू कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता महुअरी पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी शंकर प्रसाद सिंह, विद्यालय की वार्डेन वंदना पांडेय एवं विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों के बीच चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अंजलि देवी को अध्यक्ष जबकि जयंति देवी को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया।
पुनर्गठन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मत समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
मौके पर शिक्षिका दीपमाला कुमारी,कुमारी रागिनी, शारदा भारती ,आरजू खान,नीलम कुमारी,सुमन कुमारी,मीना देवी,चांदनी कुमारी,शबाना सैयद,
मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।




