गारू पुलिस ने 63 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर पकड़ा,कार जब्त

Latehar : पुलिस अधीक्षक लातेहार को 23 जुलाई 2026 की रात गुप्त सूचना मिली कि लातेहार से अवैध अंग्रेजी शराब खरीद-बिक्री के उद्देश्य से गारू ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर गारू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।


छापेमारी दल ने गारू बाजार के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने वैगनार कार (पंजीकरण संख्या- JH01DJ 6643) की तलाशी ली।तलाशी में कार से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

मौके से नीरज कुमार (26 वर्ष), पिता कृष्णा प्रसाद, निवासी धांगरटोला, थाना गारू, जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के अनुसार, गारू क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में यह कार्रवाई गारू पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और इस धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बरामद सामान


वैगनार कार (JH01DJ 6643)कुल 63.01 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, जिसमें शामिल हैं:किंगफीशर, केन बीयर(500 ml) – 48 कैन किंगफीशर,बॉटल बीयर(650 ml) – 24 बोतल गॉडफ़ादर बीयर(650 ml) – 23 बोतल रॉयल चैलेंज़(180 ml) – 15 बोतल स्टर्लिंग रिज़र्व B7 (180 ml) – 16 बोतल आईकॉनिक व्हाइट(180 ml) – 16 बोतल
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
पुअनि. जयप्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी, गारू थाना।सअनि. लल्लु राम, गारू थाना
आईआरबी-04, सेट-147 के सशस्त्र बल।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!