
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने नवविवाहित दंपति को दिया आशीर्वाद
लातेहार:झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मंगलवार को लातेहार स्थित जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी के बाजकुम स्थित आवास पहुंचे।इस दौरान मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने पंकज तिवारी की पुत्री साल्वी राज के वैवाहिक कार्यक्रम में पूर्व में शामिल नहीं हो पाने पर आज उनके पैतृक आवास पहुंचकर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
मौके पर लातेहार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव, युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकू, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, कांग्रेस नेता अमित उरांव, समाजसेवी ललित पांडे, प्रदीप यादव, वाजिद अंसारी एवं मनोज पासवान सहित कई लोग उपस्थित रहे।





