घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, थाना में दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन काशीनगर मोहल्ला में हुई मारपीट में महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में चियांकी गांव निवासी धनेश यादव की पुत्री पूर्णिमा कुमारी उम्र 19 वर्ष,नागेंद्र यादव उम्र 45 वर्ष,मुक्ति देवी उम्र 45 वर्ष का नाम शामिल है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर है।

घटना के बाद घायल पूर्णिमा कुमारी ने शहर थाना में घटना से संबंधित मामला दर्ज करा दिया है। उसने थाना में आवेदन देकर पुलिस को बताया है कि उसका शादी 8 मार्च को शहर थाना क्षेत्र के काशी नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय सुनील यादव के पुत्र मुकेश यादव के साथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुआ था। शादी के बाद से मेरा भाई अजीत यादव और परिवार के अन्य सदस्य इस शादी का विरोध कर रहे थे।पूर्णिमा कुमारी ने बताया की शुक्रवार की दोपहर मेरा सगा भाई अंजित यादव,चचेरा आशीष यादव और मुकेश यादव,चाचा नागेंद्र यादव और चाची मुक्ति देवी मेरे ससुराल काशी नगर पहुंचे।उस समय मेरे घर में कोई नहीं था।यह सभी लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे और बाल पकड़ कर अपने घर ले जा रहे थे।

घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद सभी लोग वहां से भाग निकले।मुर्निमा कुमारी ने बताया की मारपीट करने के दौरान वह सभी लोग मेरे नाक का नथिया और मंगल सूत्र भी लूट लिए। वहीं आवेदक मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!