चैनपुर: तालाब से मिला महिला और एक बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के तालापारा गांव के समीप एक तालाब में महिला और एक बच्चा का शव पाया गया है। तालाब में शव देखने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।
उन्होंने बताया कि महिला की पहचान करने के लिए पुलिस हर तरह से जांच शुरू कर दी है।वही इस घटना के बाद से तालापारा गांव के लोग दबी जुबान तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।



